BHILWARA

हनुमाननगर पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी पकड़े, छीना गया फोन बरामद


भीलवाड़ा।
हनुमाननगर थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। हनुमाननगर की टीम ने महज दो दिन में केस का खुलासा किया है।

थानाधिकारी गणेश मीणा ने बताया कि 10 सितंबर की रात को हेमराज पुत्र रामलाल ऐरवाल निवासी बीड़ का झोपड़ा, विजयगढ़ (बूंदी) हाल कोटा रोड हनुमाननगर से बदमाशों ने बलपूर्वक मोबाइल छीन लिया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।


टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंसारी कॉलोनी हनुमाननगर निवासी शादाब मोहम्मद (22) पुत्र मुस्ताक मोहम्मद और एजेंसी एरिया देवली, जिला टोंक निवासी रवि कोली (25) पुत्र बाबूलाल कोली को धर दबोचा। आरोपियों से छीना गया मोबाइल बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!