BHILWARA

राकेश जिलाउपाध्यक्ष, दलीचन्द जिला महासचिव और विनोद संयुक्त सचिव नियुक्त भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यकारिणी घोषित

शाहपुरा/राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने क्षेत्रीय प्रभारी मोहन हटेला एवं संभाग प्रभारी विनोद दादा पाठक की स्वीकृति और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अनुशंसा पर भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यकारिणी घोषित की, यह जानकारी देते हुये सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि सेवादल संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नवगठित कार्यकारिणी में शाहपुरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दलीचन्द खटीक को जिला महासचिव तथा शाहपुरा निवासी युवा कार्यकर्ता राकेश लोहार को जिला उपाध्यक्ष, नई ढाणी डाबला कचरा निवासी विनोद रायका को जिला सहसचिव बनाया गया। तीनों की जिला सेवादल कार्यकारिणी में नियुक्ती से शाहपुरा के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर छा गयी और माला साफा पहना कर तीनों का सम्मान किया गया। सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीलाल देसाई की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवादल संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और ईमानदारी से निर्वहन जिले में संघठन को मजबूत करने के लिए करेंगे।इस दौरान जिला प्रभारी अभिकुल शर्मा एवं सतगुरू शरण का निर्देशन भी प्राप्त हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!