BHILWARA

बीगोद में ताजिया जुलूस निकला धूमधाम से, पुलिस रही तैनात

बीगोद (भीलवाड़ा)। रविवार को मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला। यह मातमी जुलूस सुबह 10 बजे शहरी मोहल्ला हुसैन चौक से ढोल-नगाड़ों और मातमी धुनों के साथ प्रारंभ हुआ, जो रामा की खूंट, पुराना बाजार, बालाजी चौक होते हुए पुनः हुसैन चौक पहुंचा।

वहां से ताजिया को विधिपूर्वक सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस में पारंपरिक अंदाज़ में आखाड़ा प्रदर्शन भी हुआ, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन सतर्क रहा। मौके पर मांडलगढ़ डीएसपी बाबूलाल बिश्नोई, तहसीलदार बसंत कुमार पांडे, बीगोद थाना अधिकारी जय सुल्तान, गिरदावर चंद्रवीर सिंह, पटवारी नागेंद्र अरुण नागोरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!