BHILWARA

24 घंटे बाद मिला उदल का शव, कल बेडच नदी में दोस्त के साथ नहाते समय हुआ था हादसा

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास क्षेत्र के चंवरा के बालाजी के पास से गुजर रही बेड़च नदी में कल शुक्रवार दोपहर बाद नदी में नहाते समय दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो युवक डूब गए, एक तो तैरकर बाहर आ गया, लेकिन दुसरे साथी का कोई पता नहीं चला । सूचना पर पहुंची बीगोद थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम की मदद से पानी में डूबे युवक की तलाशी की, जिसका शव 24 घंटे बाद आधा किलोमीटर दूर मिला ।

बिगोद थाना एएसआई सत्यनारायण वैष्णव ने बताया कि कल शुक्रवार दोपहर समेलिया निवासी गोपाल कीर अपने दोस्त कचौलिया निवासी उदय पिता रामेश्वर कीर उम्र 20 वर्ष के साथ अपने ननिहाल रामनगर, माताजी का खेड़ा आया था, जहां शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों दोस्त बेड़च नदी में नहाने गये, जहां नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों पानी में डूबने लगे, जिसमें गोपाल तो बचकर बाहर आ गया, जबकि उसका साथी उदल पानी में डूब गया,

जिसकी सुचना ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी पर पहुंचे जहां उसकी तलाशी की, सुचना पर बिगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान मौके पर मौजूद है, वही मांडलगढ़ से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरों रेस्क्यू शुरू किया, काफी तलाशी की लेकिन उदल का कई कोई पता नहीं चला, शुक्रवार शाम को गहरा पानी व घना अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू रोका गया, आज शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू हुआ, रेस्क्यू टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से दिनभर तलाशी करने के बाद शनिवार शाम करीब 4:00 बजे घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर उदल का शव मिला, उसके बाद बिगोद थाना पुलिस ने शव का बड़लियास चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!