BHILWARA

कास्या और राणा जी का गुड्डा में ग्रामीणसेवा शिविर आयोजित , ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान


बिजौलिया(नरेश धाकड़)
 बिजौलिया उपखण्ड क्षेत्र की कास्या तथा राणा जी का गुड्डा ग्राम पंचायतो में आज ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कास्या  शिविर में राजस्व अभीलेख दर्ज गलत नाम बरदी कुम्हार का असली नाम काली कुम्हार दर्ज किया तो झूम उठी काली कुम्हार, वहीं राणा जी का  शिविर में नारानी भील अपने पुश्तैनी मकान का आवासीय पट्टे को पा कर खुश हो गई। इसके अलावा उक्त दोनों शिविर में  46 मामलो का मोके पर ही निस्तारण किया गया।


शिविर प्रभारी  उपखण्ड अधिकारी अजित सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कास्या ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ जिस जिस दोरान कास्या ग्रामपंचायतक्षेत्रके देबी निवास निवासी काली पुत्री हीरा कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि राजस्व रिकार्ड में मेरे खता संख्या 9,32 तथा 76 में काली कुम्हार के स्थान पर बरदी कुम्हार दर्ज हो गया है जिसे शुद्ध किया जाय तो उपखण्ड अधिकारी अजित सिंह ने मामले की जाँच करवाने के बाद शिविर के दोरान ही रिकार्ड मेंउसका नाम बरदी कुम्हार के स्थान पर काली कुम्हार दर्ज किया तो काली कुम्हार  खुशी से  झूम उठी।

इसी प्रकार गुड्डा निवासी नारानी भील ने अपने पुष्तेनी मकान का आवासीय पट्टे के लिए आवेदन किया तो शिविर प्रभारी के आदेश पर उसे भी तत्काल पुश्तैनी पट्टा दिया गया  , इसके अलावा दोनों शिविर में 2 गैर  खातेदारी से  खातेदारी ,30 किसानों की फसल गिरधावरी, एक सहमति बंटवारा ,10 नामांनतरण, 3 नाम शुद्ध  किए गये।
    इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी अजित सिंह के अलावा तहसीलदार ललित  डीडवानिया, विकास अधिकारी अशेष शर्मा, गुड्डा सरपंच भागीरथ भील, रेवन्यू अधिकारी संजय पारासर, के सरपंच के साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों के साथ पंचायत क्षेत्र के सेंकड़ों लोग मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!