BHILWARA

पथिक क्लब में नई कार्यकारिणी गठित, रवि सोनी बने अध्यक्ष


बिजोलिया । सामाजिक गतिविधियों , खेल कूद और रचनात्मक कार्यों के लिए सक्रिय पथिक क्लब में आज आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


बैठक में रवि सोनी को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में दिनेश पालीवाल, मोहसिन खान और विशाल मेवाड़ा को उपाध्यक्ष, जबकि विकास राठौर को सचिव एवं शेखर चंदवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्लब की भावी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!