BHILWARA

जोरावरपुरा (मांडल) में 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा हॉकी प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम


भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
राजकीय उच्च माध्यमिक  विद्यालय जोरावरपुरा (मांडल) में आज दिनाकं 7 सितम्बर 2025 को 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा हॉकी प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम मांडल विधायक उदय लाल भडाणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ साथ की कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ सत्यनारायण नागर ने की

4 दिवसीय टूर्नामेंट में छात्र व छात्रा  वर्ग में प्रथम स्थान खामोर ने प्राप्त किया और द्वितीय स्थान क्रमश रलायता एव भीमपुरा ने प्राप्त किया I प्रतियोगिता में विजेता सभी टीमो को अतिथियों द्वारा पारितोषिक वितरित किये गए


विभागीय प्रतिनिधि जयवर्द्धन हावा ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल बलाई ने कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त अतिथियों, भामाशाहो, टीम प्रभारियो एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान गोपाल सारस्वत, जिला गोरक्षा प्रमुख़ भीमराज वैष्णव, दीपेश देवपुरा देबी लाल तेली लिए, सांवर मल जाट, भेरू सिंह, सुनील देवपुरा,सुखलाल बैरवा , राधा किशन सिंह अमरचंद शर्मा अर्जुन गाडरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र बलाई एवं ओमप्रकाश भाम्भी ने किया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!