BHILWARA

इंस्टाग्राम की दोस्त से मिलने आया और बना लिए संबंध, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठता रहा रकम

Rape And Threat Case: टीम ने आरोपी को जयपुर जिले के हरमाड़ा थाना क्षेत्र से डिटेन कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच में अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

[metaslider id=”6401″]

[metaslider id=”6448″]

Rajasthan Rape News: कोटा के गुमानपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी मुशैद अहमद उर्फ सोयेल (21) निवासी झुंझुनूं हाल रिद्धी सिद्धी नगर बेनाड रोड जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी पीड़िता से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर कोटा आया था। उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मोबाइल और नकदी ऐंठ ली।


बाद में दोबारा रुपए की मांग करने पर पीड़िता ने गुमानपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी और पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को जयपुर जिले के हरमाड़ा थाना क्षेत्र से डिटेन कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच में अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!