BHILWARA

सीएचसी शक्करगढ़ में सेक्टर मीटिंग आयोजित, HPV वैक्सीन योजना पर दिया गया विशेष जोर

सीएचसी शक्करगढ़ में सेक्टर मीटिंग आयोजित, HPV वैक्सीन योजना पर दिया गया विशेष जोर

शक्करगढ़।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शक्करगढ़ में बुधवार को  सेक्टर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी एवं समुचित तरीके से लागू करना रहा।
बैठक के दौरान HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डॉक्टर युवराज सिंह चौधरी ने  बताया गया कि यह वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उपस्थित कार्मिकों को वैक्सीनेशन के लक्ष्य, प्रक्रिया, पात्रता एवं जागरूकता फैलाने के तरीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आमजन को HPV वैक्सीन के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इस योजना का लाभ पहुंचाएं।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की गई और उन्हें और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी से सक्रिय भागीदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button