BHILWARA

आसींद में सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो नौजवानों की मौत

भीलवाड़ा । नेशनल हाईवे 158 पर मोड का निंबाहेड़ा क्षेत्र में गुरुवार रात खौफनाक हादसा हो गया । बाइक पर जा रहे दो नौजवानों को ट्रेलर ने रौंद दिया। मौके पर देवीलाल पुत्र जसराज गुर्जर की मौत हो गई, जबकि तेजू पुत्र काना नायक गंभीर रूप से घायल हुआ और उदयपुर जाते हुए पुर के पास रास्ते में दम तोड़ दिया।

गाँव जाते समय हुआ हादसा

श्रवणकुमार विश्नौई, थाना आसींद के अनुसार, दोनों युवक हरीपुरा से मोतीबोरखेड़ा जा रहे थे। मोड़ के निंबाहेड़ा क्षेत्र में आरती ईंट भट्टे के पास ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई

देवीलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। तेजू के शव का पोस्टमार्टम अभी बाकी है। आसींद पुलिस ने मृतक देवीलाल के भाई कालूराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच जारी

पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है और ट्रेलर चालक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!