BHILWARA

चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान


रायला । भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। अजमेर से चंदेरिया की ओर जा रहा ट्रक रायला क्षेत्र में बेरा चौराहे के पास पहुंचते ही आग की लपटों में घिर गया। जानकारी के अनुसार ट्रक ने सीमेंट खाली किया था और लौटते समय अचानक धधक उठा।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ट्रक से धुआं उठते ही राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची रायला पुलिस ने स्थिति को संभाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सौभाग्य से चालक ने सतर्कता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!