BHILWARA

सरथल्ला में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, किसानों के हुए कई कार्य


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला। सरथल्ला ग्राम पंचायत में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कई कार्य मौके पर ही निस्तारित किए गए।
शिविर में काछोला तहसीलदार शैतान सिंह मीणा एवं सरपंच ब्रह्मा लाल कंजर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


शिविर के दौरान 47 खाता शुद्धि, 1 सहमति विभाजन, एवं 12 फॉर्मर आईडी तैयार की गईं। इस दौरान ग्रामीणों को राजस्व कार्यों के प्रति जागरूक किया गया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रभुलाल धाकड़, गिरदावर उदयलाल मीणा, प्रकाश मूंदड़ा, सचिव केशव शर्मा, पटवारी रामकिशन जाट सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को काफी सुविधा मिलती है और उनके कार्य स्थानीय स्तर पर ही शीघ्रता से निपट जाते हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!