BHILWARA

काछोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बनास नदी से बजरी भरकर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त


विक्रम सिंह @काछोला

अवैध बजरी खनन और परिवहन पर रोक लगाने के तहत काछोला पुलिस ने बुधवार रात्रि को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की हैं
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा धर्मेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य तथा पुलिस उप अधीक्षक कोटड़ी रविंद्र यादव के निर्देशानुसार थाना काछोला अधिकारी बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में रात्री गश्त के दौरान कार्रवाई की गई


थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि नाहरगढ़ क्षेत्र स्थित बेरवा की ढाणी के पास बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त किया गया है तथा संबंधित के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
नवनियुक्त थाना प्रभारी आने के बाद लगातार काछोला क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन दोहन पर कारवाई जारी हे जिससे क्षेत्र के माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ हे


पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना काछोला पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!