BHILWARA

विधायक जन संवाद केंद्र पर  जहाजपुर कोटडी के सैकड़ो ग्रामीण, रामा सामा करने पहुंचे


दीपावली का पावन पर्व क्षेत्र वासियों के जीवन में सुख,समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें,विधायक गोपीचंद मीणा


जहाजपुर,गजानंद जोशी

जहाजपुर,दीपावली के पावन पर्व क्षेत्र में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया वही दीपावली के अवसर पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा एवं प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा ने क्षेत्र वासियों से दीपावली का रामा सामा किया,विधायक गोपीचंद मीणा सोमवार को जहाजपुर बस स्टैंड पर पहुंचे जहां लोगों से मुलाकात की वही दीपावली की शुभकामनाएं दी,

[metaslider id=”6401″]

साथ ही विधायक मीणा जहाजपुर के सदर बाजार में व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुंचे,इस दौरान व्यापारियों ने विधायक मीणा का स्वागत किया तथा दीपावली का रामा सामा किया,इसी प्रकार मंगलवार को जहाजपुर विधायक जन सेवाद केंद्र पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,

[metaslider id=”6448″]

जहां जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण स्नेह मिलन कार्यक्रम में पहुंचे,और विधायक गोपीचंद मीणा तथा प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा से दीपावली का रामा सामा किया इस दौरान जहाजपुर शहर सहित क्षेत्र से नवनियुक्त कर्मचारी भी विधायक गोपीचंद मीणा से मुलाकात करने साफा मिठाई लेकर पहुंचे,

इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया दीपावली का पावन पर्व क्षेत्र वासियों के जीवन में खुशहाली समुद्री एवं तरक्की प्रदान करें भगवान से यही प्रार्थना करता हूं,विधायक गोपीचंद मीणा ने दीपावली के पर्व पर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!