BHILWARA

काछोला मेले से हुई इको कार चोरी — पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल


*विक्रम सिंह @काछोला*

कस्बे में चल रहे दीपावली मेले के दौरान चोरों ने पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद एक इको कार चोरी कर ली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है

[metaslider id=”6401″]

जानकारी के अनुसार राजगढ़ निवासी लादू लाल गुर्जर अपने परिवार सहित काछोला में मेला देखने आए थे उन्होंने अपनी इको कार राजकीय अस्पताल के पीछे खड़ी की थी।

[metaslider id=”6448″]

जब वे वापस लौटने लगे तो कार मौके से गायब मिली सूचना मिलने पर कार मालिक ने काछोला थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि मेले के दौरान कस्बे के चारों ओर पुलिस तैनात हे,

बावजूद इसके चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर वाहन बरामद किया जाएगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!