BHILWARA

करेड़ा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी:घर से आभूषण-नकदी चोरी, वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड


करेड़ा थाना क्षेत्र के बेमाली गांव में दिनदहाड़े एक मकान से लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[metaslider id=”6401″]



बेमाली निवासी सत्यनारायण माली ने करेड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे वे खेत पर गए थे और उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दोपहर लगभग 1 बजे उनके छोटे भाई की पत्नी घर लौटीं तो मुख्य दरवाजा खुला और ताला टूटा हुआ मिला।

[metaslider id=”6448″]



परिजनों ने घर लौटने पर देखा कि कमरा अस्त-व्यस्त था और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और पचास हजार रुपए नकद गायब थे। चोरी हुए सामान में लगभग एक किलो चांदी के गहने (कंदोरा, पायल, कातरिया, बिछिया, चांदी का बोर) और करीब दो तोला सोने के तीन मादलिया शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, तिरुपति बालाजी की तस्वीर वाले सिक्कों से भरी एक थैली भी चोरी हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने आसपास पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में तीन युवक पल्सर जैसी मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि करेड़ा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!