BHILWARA

साइन बोर्ड नहीं होने से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, 4 किलोमीटर का लगाना पड़ रहा अतिरिक्त चक्कर


बिजौलिया  (नरेश धाकड़)।
नगर ले कैसरगंज चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए सर्विस रोड तो बना दी गई है, लेकिन उस पर उचित साइन बोर्ड नहीं लगाए जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।



बूंदी जाने वाले वाहन चालकों को सही मार्ग की जानकारी नहीं मिलने के कारण लगभग 4 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि कुछ वाहन चालकों को कोटा होकर बूंदी पहुंचना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।

स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि यदि हाईवे विभाग समय रहते साइन बोर्ड लगा दे तो इस परेशानी से बचा जा सकता है। लोगों ने नेशनल हाईवे कर्मचारियों से शीघ्र ही आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!