BHILWARA

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कोटड़ी में विशिष्ट जनों से किया संपर्क, हालचाल जानकर कुशलक्षेम पूछी


संवाददाता। राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने कोटड़ी क्षेत्र में विभिन्न विशिष्ट जनों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर उनके हालचाल जाने तथा कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों एवं जनभावनाओं की जानकारी भी ली। सांसद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं, आवास, स्वच्छता एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देश आज आत्मनिर्भरता, सुशासन एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने सांसद अग्रवाल का स्वागत करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद ने सभी के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इनसे मिले और हाल-चाल पूछा
सांसद दामोदर अग्रवाल ने कोटड़ी के सत्यनारायण पंचोली, मुरलीधर काबरा,  लालचंद टेलर, सदाशिव पाराशर, सज्जन सिंह पोखरना, ओम पालीवाल, भेरूलाल तेली, रामप्रसाद वैष्णव, हीरालाल माली, महावीर पाराशर, बंसीलाल टेलर, सोहन बंडेला, सत्यनारायण गुजराती, रामेश्वर गुजराती, कन्हैयालाल सोनी, रामपाल सोनी, रामबख्श चौधरी, जमनालाल सुथार सहित अनेक प्रबुद्ध जन से रूबरू होकर हाल-चाल जाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियो को पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!