BHILWARA

भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाईपट्टी से उड़ान सेवा शुरू करने की मांग, सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

भीलवाड़ा। पेसवानी ।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा के मानसून सत्र में नियम 377 के तहत हमीरगढ़ हवाईपट्टी से क्षेत्रीय उड़ान योजना के अंतर्गत हवाई सेवाएं शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हवाईपट्टी को पहले से ही सरकार की “असेवित हवाईपट्टियों” की सूची में शामिल किया गया है, लेकिन अब तक किसी एयरलाइन को मार्ग आवंटित नहीं हुआ है।

अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में उड़ान 4.0 योजना के दौरान बोलियां आई थीं, लेकिन कोविड-19 के कारण प्रक्रिया अधूरी रह गई। प्रवक्ता विनोद झूरानी ने कहा कि भीलवाड़ा एक प्रमुख औद्योगिक और वस्त्र नगरी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी और पर्यटक आते हैं। हवाई सेवा न होने के कारण यात्रियों को उदयपुर 135 किमी या जयपुर 250 किमी एयरपोर्ट जाना पड़ता है, जिससे समय और धन की बर्बादी होती है।

सांसद ने केंद्र से आग्रह किया कि हमीरगढ़ हवाईपट्टी को शीघ्र विकसित कर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू की जाएं, जिससे उद्योग, पर्यटन, निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!