BHILWARA

श्री बाबा रामदेव भंडारे का शुभारंभ हुआ

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा:-रविवार को आसींद रोड निंबाहेड़ा के पास लोक देवता बाबा रामदेव के भंडारे का महंत सीताराम बाबा ने पूजा अर्चना कर बाबा रामदेव के ध्वज झंडे का रोपण नगर पालिका चेयरमैन रघुनंदन सोनी के मुख्य अतिथि में हुआ। पार्षद दुर्गा लाल कहार ने बताया कि हर वर्ष आसींद रोड पर बाबा रामदेव की भक्त मंडली जन सहयोग से इस भंडारे का आयोजन करते है।इसमें रामदेवरा जाने वाले भक्तों को निशुल्क चाय पानी भोजन और सोने बैठने की उत्तम व्यवस्था दी जाती है।
इस कार्यकर्म में नगर पालिका चेयरमैन रघुनंदन सोनी पार्षद दुर्गा लाल कहार,भैरू लाल कहार,भंवर लाल कहार भक्त मंडली प्रेम कहार,जगदीश,महावीर,राजू,गणेश कहार,लादू,गोविंद,राजू साजन,कालू पोखर,लालाराम कहार,राजेंद्र सिंह सहित आदि भक्त जन उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button