BHILWARA

सवाईपुर ने जीता 17 वर्ष छात्र हॉकी का खिताब सुनील जाट बने बेस्ट प्लेयर

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 17 वर्ष छात्र हॉकी टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवपुर, करेड़ा में आयोजित हुई 69 वीं जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में फाइनल का मुकाबला अपने नाम करते हुए खिताब जीता । प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया कि 69 वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग 17 वर्ष में सवाईपुर विद्यालय की टीम ने आज बुधवार को फाइनल का मुकाबला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कबराडिया के बीच खेला गया, जिसमें सवाईपुर ने कबराडिया को 4-1 से हराते हुए, खिताब अपने नाम किया ।

सवाईपुर की टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र वर्ग में विजेता रही । शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार पोरवाल ने बताया कि फाइनल मुकाबले में सवाईपुर की ओर से आर्यन पुरोहित, ओम प्रकाश, प्रधान जाट व सुनील जाट ने एक-एक गोल किया । अतिथियों ने सवाईपुर टीम प्रभारी पवन कुमार, प्रफुल्ल कुमार व कप्तान को विजेता ट्राफी, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया, सवाईपुर के सुनील जाट को बेस्ट ऑफ प्लेयर चुना गया ।  इस जीत से क्षेत्र के हॉकी खेल प्रेमियों, विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर है, सभी एक दूसरे को‌ जीत की बधाई दे रहे हैं, टीम का उत्साह वर्धन करने के लिए सवाईपुर से बड़ी संख्या में ग्रामीण व सीनियर जुनियर खिलाड़ी पहुंचे ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!