BHILWARA

बाकरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित


ग्रामीणों ने ओवरलोड बजरी ट्रकों पर कार्यवाही की मांग की, मुख्य अतिथि बोले—“जनसमस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता”

शक्करगढ़

ग्राम पंचायत बाकरा में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि प्रधान कौशल किशोर शर्मा रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान किया।



शिविर में ग्रामीणों ने एसडीएम राजकेश मीना को लिखित शिकायत सौंपकर खजुरी से वाया बाकरा मार्ग पर रात में चलने वाले ओवरलोड बजरी ट्रक-डंपरों पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में बनी खजुरी–बाकरा सड़क ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हो गई है।
रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना रोक-टोक भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन वाहनों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क आवासीय पट्टे वितरित किए गए तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिला की गोद भराई की गई। साथ ही पात्र श्रमिकों को निःशुल्क जॉब कार्ड भी प्रदान किए गए।



इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधान कौशल किशोर शर्मा ने कहा कि “राज्य सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान उसके घर के पास ही हो। ग्रामीण सेवा शिविर इसी दिशा में एक बड़ा कदम हैं। अब किसी को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, प्रशासन जनता के बीच पहुंच रहा है।”
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं और योजनाओं की जानकारी लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

शिविर में विकास अधिकारी सीताराम मीना, प्रशासक निशा वीरेंद्र मीना, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुरेश कुमार मीना, उप सरपंच सत्यनारायण शर्मा , जीएसएस अध्यक्ष रामकुवार मीना , पूर्व सरपंच राकेश खटीक , प्राचार्य धर्मचंद मीना ,सोजीराम मीना ,चिकित्सा प्रभारी मयंक झवर, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार मीना, सहायक कृषि अधिकारी अमित जागेटिया, सीएचओ अनीता गुर्जर, कृषि पर्यवेक्षक मस्तराम मीना, पटवारी आदेश मीना, रामराज मीना, एएनएम निर्मला मीना एवं सोना मीना सहित चिकित्सा, राजस्व, पशुपालन, कृषि, पीएचईडी आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!