BHILWARA

कैबिनेट मंत्री गहलोत ने ग्राम पंचायत कोटड़ी के सभागार में ली विभागीय अधिकारियों की बैठक


संवाददाता। राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
राजस्थान सरकार के समाजकल्याण विभाग मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को ग्राम पंचायत कोटड़ी के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपी चन्द मीणा से विकास व समाज कल्याण विभाग के कार्यो की विस्तार से चर्चा कर विकास के आयाम में पूरा सहयोग करने व भीलवाड़ा जिले को मॉडल के रूप में तैयार करने में अहम भागीदारी का भरोसा दिलाया। वही उपखण्ड अधिकारी तानिया रिणवा, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नूतन शर्मा से विभाग की गतिविधियों पर योजनावार चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इज़ दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया तथा अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार आमजन के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद समाज कल्याण विभाग के कार्मिकों ने मन्त्री को कोटड़ी श्याम की तस्वीर भेट की तथा माला व दुपट्टे से स्वागत किया। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button