BHILWARA

कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की, भीलवाड़ा ग्रामीण में रामलाल जाट और शहर में शिवराम खटिक बने अध्यक्ष

राम लाल जाट


भीलवाड़ा। कांग्रेस संगठन ने प्रदेश के 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जबकि कुल 50 जिलाध्यक्षों में से अभी 5 की घोषणा शेष है। भीलवाड़ा जिले में विशेष रूप से भीलवाड़ा ग्रामीण के लिए रामलाल जाट और भीलवाड़ा शहर के लिए शिवराम खटिक को अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार नियुक्तियों में कई जगह मौजूदा विधायकों और पुराने पदाधिकारियों को मौका दिया गया है।

शिवराम खटिक

ये नियुक्तियां राहुल गांधी के निर्देशानुसार रायशुमारी और फॉर्मूले के आधार पर की गई हैं। वहीं बारां और झालावाड़ के जिलाध्यक्षों की घोषणा बीते दिनों हुए उपचुनाव के कारण अभी नहीं की गई। कांग्रेस संगठन ने शेष जिलाध्यक्षों की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन दिया है, ताकि संगठन आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सके।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!