BHILWARA

गाय को बचाने के प्रयास में बाइक चालक घायल


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर सवाईपुर व कुड़ी के बीच कालिरडिया चौराहे के पास गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रण होकर गिर गई, जिसमें बाइक चालक घायल हो गया, घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा ।

सवाईपुर 108 कंपाउंडर आयुष गौतम व चालक हरिशंकर शर्मा ने बताया कि कल गुरुवार रात्रि को नेशनल हाईवे 758 पर कालिरडिया चौराहे के पास गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रण होकर गिर गए, जिसमें बाइक चालक हाथीपुरा, बनेड़ा निवासी बद्रीलाल पिता रामचंद्र कुम्हार घायल हो गया, घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सवाईपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद सिर में चोट होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button