BHILWARA

शक्करगढ़ में परमहंस संत ब्रह्मलीन अमराव महाराज ‘निरंजनी’ का प्रथम निर्वाण महोत्सव 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक

शाहपुरा- मूलचन्द पेसवानी
शक्करगढ़ स्थित श्री संकट हरण हनुमत धाम एवं श्री संकटमोचन आदर्श गोशाला परिसर में परमहंस संत ब्रह्मलीन अमराव महाराज ‘निरंजनी’ का प्रथम निर्वाण महोत्सव इस वर्ष 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक परमादर्श महामंडलेश्वर जगदीश पुरी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य रूप से आयोजित होगा। नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा, संत समागम और 2 दिसम्बर को गीता जयंती तथा ब्रह्मलीन सद्गुरु अमराव महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

आश्रम के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र जोशी ने बताया कि कथा प्रतिदिन प्रातः 11रू30 से दोपहर 3रू30 बजे तक और प्रवचन सत्र 3रू30 से 5 बजे तक होंगे। कथा का वाचन स्वामी जगदीश पुरी महाराज करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे हनुमत धाम से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा से होगा, जो नगर भ्रमण कर गोशाला परिसर पहुंचेगी। यहां दीप प्रज्वलन, व्यास पूजन और कथा का प्रारंभ होगा।

2 दिसम्बर को प्रातः 8रू15 बजे गीता जयंती व सद्गुरुदेव अमराव महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा सम्पन्न की जाएगी। रात्रि में भजन संध्या होगी जिसमें भक्तजन संगीतमय रसधारा में डूबेंगे। 3 दिसम्बर को श्रद्धांजलि सभा, पुष्पांजलि एवं पूर्णाहुति भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।

महोत्सव के दौरान साहित्य व संगीत की विशेष प्रस्तुतियां भी रहेंगी। 27 नवम्बर को रात 8 बजे कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच ‘श्रीबुद्धिप्रकाशम’ की संगीतमय प्रस्तुति आयोजित होगी। 2 दिसम्बर की रात 8 बजे संगीत सम्राट प्रकाश दास महाराज विराट भजन संध्या में भजनों की सुरीली प्रस्तुति देंगे।

देशभर के संत-महात्माओं का दिव्य समागम इस कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाएगा। हरिद्वार, काशी, गुजरात, राजस्थान, मुंबई, टोंक, बीकानेर, ओंकारेश्वर और ऋषिकेश सहित कई तीर्थों से प्रतिष्ठित संत शक्करगढ़ पहुंचेंगे। इनमें निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती, स्वामी प्रणव चैतन्य पुरी, अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर स्वामी रामदयाल, स्वामी अर्जुन राम, स्वामी अनंत देवगिरी, सोहम चैतन्य पुरी, विद्यानंद सरस्वती, आशुतोषानंद गिरी, दादू पंथ पीठाधीश्वर स्वामी ओमप्रकाश दास, स्वामी विजयानंद पुरी, स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी, स्वामी दिव्यानंद पुरी, महंत सत्यानंद गिरी और स्वामी शेषानंद सहित अनेक संत उपस्थित रहेंगे।

श्रीमद्भागवत कथा में 51 यजमान परिवारों की पुण्य भागीदारी रहेगी। जोधपुर, अहमदाबाद, पाली, भीलवाड़ा, बून्दी, गुजरात, इंदौर, नीमच और मुंबई सहित कई शहरों के प्रमुख परिवार इसमें शामिल होंगे। पुष्पा शर्मा, उमा दत्त शर्मा, डॉ. मीनाक्षी-डॉ. जयप्रकाश सोनी, भंवरसिंह राठौड़ परिवार, रामावतार डोडिया, भवानीलाल धाकड़, टीसी चैधरी, संजय निमोदिया, कल्याणसहाय यादव, प्रतापचन्द्र शर्मा, भंवरलाल झंवर, सुरेन्द्र जोशी, किशोर कुमार शर्मा, बहादुर सिंह गुर्जर, गोकुली देवी, विजय मंगल सहित अन्य परिवार इस महाआयोजन के यजमान बनकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!