BHILWARA

एरिया डोमिनेशन अभियान में कांस्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई आरोपी शांति भंग में गिरफ्तार


बिजौलिया। जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के निर्देशानुसार एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कांस्या पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नरेश कुमार सुखवाल व जाप्ता द्वारा विभिन्न अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान आदतन मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी नरेश कंजर (23) निवासी चिताबड़ा को वर्तमान गतिविधियों की जांच के लिए रोकने पर उसने विरोध किया, जिस पर उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।

इसी दौरान चिताबड़ा निवासी बाबूलाल कंजर का पुत्र परमेश्वर कंजर, जो पूर्व में इनामी अपराधी रह चुका है, पुलिस कार्रवाई के दौरान आक्रामक होकर मारने-पीटने पर उतारू हो गया। इसे भी शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।

उम्मेदपुरा निवासी प्रहलाद प्रजापत को उसकी पत्नी की ओर से शराब पीकर झगड़ा करने की रिपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात भेजा। इसी प्रकार चंपापुर निवासी राजू नायक को परिजनों की शिकायत पर शराब के नशे में विवाद करने के चलते शांति भंग में हवालात भेजा गया।

माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर लंबे समय से पेशी पर अनुपस्थित विजय लाल भाट (42) निवासी राणाजी का गुड़ा को पकड़कर अदालत में पेश किया गया। साथ ही कुख्यात 0055 गैंग से जुड़े सक्रिय सदस्य सतीश सुथार (28) निवासी राणाजी का गुड़ा को भी शांति भंग में गिरफ्तार कर हवालात में दाखिल किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!