BHILWARA

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, सीट पर ही फंसे रह गए शव, 12 से ज्यादा यात्री घायल


कोटा | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दिल्ली से इंदौर जा रही बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली से इंदौर जा रही प्राइवेट बस शुक्रवार सुबह 4:30 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कैथून थाना क्षेत्र के पारलिया गांव के पास अज्ञात वाहन से टकरा गई।



इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।


जांच में जुटी पुलिस
हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे जिस कारण उन्हें टक्कर कैसे हुई इसका पता नहीं है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का ड्राइवर और केबिन में बैठा एक अन्य आदमी सीट पर ही फंस गए और मौत हो गई। बस में कुल 42 यात्री सवार थे जिनमें से 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोटा स्थित MBS अस्पताल में रैफर किया है।

अज्ञात वाहन फरार
प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि हादसा संभवतः ओवरटेक के दौरान हुआ और टक्कर के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!