BHILWARA

मां दुर्गा युवा मंडल समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव का विधिवत समापन

आसींद ।  मां दुर्गा युवा मंडल प्रताप सर्कल पर आयोजित गरबा महोत्सव का बुधवार विधिवत समापन हुआ । कार्यक्रम में कार्यक्रम संरक्षण एवं समाजसेवी अभय सिंह शक्तावत , समाजसेवी राजमल मेवाड़ा, नाथूलाल गुर्जर, पालिका पार्षद कालू गुर्जर सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे । गरबा में बड़ी बालिका के राउंड में फर्स्ट प्राइज पलक सोनी कोमिला व अन्य छोटी-छोटी बच्चियों को अतिथियों द्वारा आकर्षक उपहार व ट्रॉफी देकर  सम्मनित किया गया। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य सूरज सांखला मनोज टेलर, शुभम सोनी सहित अन्य सदस्य गण मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन सूरज सांखला के द्वारा किया गया ।

वहीं नगर में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का गाजे-बाजे और भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा को विदा करते समय भावविभोर होकर नम आंखों से विदाई दी। डीजे की धुन पर पुरुष, महिलाएं व बच्चे झूमते नजर आए। कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई अंतर्राष्ट्रीय सवाई भोज मंदिर परिसर स्थित प्रेम सागर तालाब पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button