BHILWARA

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया चंबल विभाग , दो माह बाद तीन गांवों में पहुंचा पानी


शक्करगढ
क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों बाकरा एवं किशनगढ़ के तीन गांवों—हर्षलो की झोपड़िया, बागरथल और भीमपुरा—में पिछले दो महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप थी।  भीलवाड़ा फोकस में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार संबंधित विभाग हरकत में आए और ग्रामीणों को राहत मिली।


जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के ठेकेदार की लापरवाही से चंबल पेयजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते सैकड़ों घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था।

शिकायतों के बावजूद लंबे समय तक मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
खबर सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी और चंबल विभाग की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराई। शुक्रवार को जब गांवों में पानी की आपूर्ति बहाल हुई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में सड़क निर्माण जैसे कार्यों के दौरान पेयजल लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की परेशानी दोबारा न झेलनी पड़े।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!