रामपुरिया विद्यालय में 103 विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया । मानव तिवाड़ी
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया जलिंद्री में बुधवार को नीम का थाना निवासी भामाशाह अमित कुमार यादव द्वारा 103 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े (जर्सी) वितरित किए गए। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जर्सी वितरण की इच्छा जताई।



प्रधानाध्यापक शम्भू दयाल यादव ने बताया कि जर्सी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह अमित कुमार यादव का आभार व्यक्त किया गया।