भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिले के समस्त विद्यालयों में 28 व 29 जुलाई को अवकाश घोषित

BHILWARA
Spread the love

भीलवाड़ा। जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों में 28 व 29 जुलाई 2025 (सोमवार व मंगलवार) को अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु अवकाश घोषित किया है।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा पर यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30 के तहत पारित किया गया है। आदेशानुसार अवकाश की अवधि के दौरान विद्यालय स्टाफ को विद्यालय में अनिवार्य उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कलेक्टर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले शिक्षण संस्थानों पर प्रासंगिक आपदा प्रबंधन कानूनों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है की इससे पूर्व 5 दिन के अवकाश घोषणा की भी जानकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू ने दूरभाष पर दी थी । जिसे देर शाम कलेक्टर द्वारा 2 दिन का ही अवकाश बताया गया है