BHILWARA

वीडियो न्यूज़ :अनोखी श्रद्धा: आसींद के धनराज सोनी ने बनाया भगवान सांवरिया सेठ का ‘चांदी का आधार कार्ड’


आसींद। राजस्थान की भक्ति और कला की धरती से अक्सर श्रद्धा के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं। हाल ही में आसींद के रहने वाले स्वर्ण कलाकार आसींद निवासी धनराज सोनी पिता देबीलाल सोनी ने अपनी कला और भक्ति का बेजोड़ नमूना पेश करते हुए मेवाड़ के प्रसिद्ध ठाकुर जी श्री सांवरिया सेठ के लिए चांदी का एक विशेष ‘आधार कार्ड’ तैयार किया है।



कार्ड की मुख्य विशेषताएँ: शुद्ध चांदी का निर्माण: यह कार्ड पूरी तरह से शुद्ध चांदी से बना है, जिस पर बारीक नक्काशी की गई है।
हुबहू असली जैसा लुक: इस कार्ड को बिल्कुल भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले आधार कार्ड की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें भारत का राजचिह्न (अशोक स्तंभ) और सांवरिया सेठ की मनमोहक तस्वीर भी अंकित है।



धार्मिक विवरण: कार्ड पर सांवरिया सेठ का नाम, लिंग (पुरुष) और उनकी जन्म तिथि के रूप में ‘भाद्रपद कृष्ण अष्टमी 3112 ईसा पूर्व’ (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) को दर्शाया गया है।



कार्ड के नीचे एक प्रेरक संदेश भी लिखा है: “मेरे सरकार मेरी पहचान”, जो भक्त की अपने आराध्य के प्रति अटूट आस्था को दर्शाता है।क्षेत्र के ग्राहक कि डिमांड पर स्वर्ण कलाकार धनराज सोनी ने तैयार किया गया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!