बिजोलिया।नरेश धाकड़
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बिजोलिया कृषि उपज मंडी में नई सरसों की आवक शुरू हो गई। मंडी में नई सरसों का अधिकतम भाव 5931 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जिससे किसानों में उत्साह देखने को मिला।

वहीं मंडी में मक्का की आवक भी लगातार बनी हुई है। प्रतिदिन 600 से 700 बोरियों की आवक हो रही है। आज मक्का का भाव 1750 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

