BHILWARA

27 लाख से अधिक का 54 किलो अवैध गांजा जब्त



भीलवाड़ा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भीलवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कारोई क्षेत्र में 27 लाख 8 हजार 500 रुपये कीमत का 54 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस दौरान गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति वैन को भी जब्त करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा बुद्धराज खटीक के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी गंगापुर सुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन में प्रोबेशनर आईपीएस आयुष श्रोत्रिय के नेतृत्व में पुलिस थाना कारोई व जिला विशेष टीम की संयुक्त टीम का गठन किया गया।



पुलिस ने 22 जनवरी को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एनएच-758 मुजरास टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर मारुति वैन को रुकवाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर चालक असलम मोहम्मद के कब्जे से वैन में रखे 10 कट्टों से कुल 54.170 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख 8 हजार 500 रुपये बताई गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति वैन कार, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया।



इस मामले में पुलिस थाना कारोई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी असलम मोहम्मद पिता मुनीर मोहम्मद, जाति पिनारा, उम्र 25 वर्ष, निवासी हलेड़ थाना सदर भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!