BHILWARA

*भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने किया ध्वजारोहण*


भीलवाड़ा 26 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक उदयलाल भडाना, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, महापौर राकेश पाठक, एवं पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी का सान्निध्य रहा।

[metaslider id=”6448″]



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान आकाश में तिरंगे रंग में रंगे गुब्बारे छोड़कर शांति और समृद्धि की कामना की गई।

[metaslider id=”6401″]



*”सत्ता नहीं, सेवा ही हमारा धर्म” – डॉ. बैरवा*

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत माता के स्वाभिमान और लोकतांत्रिक चेतना का उत्सव है। यह पर्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को याद दिलाता है कि सत्ता नहीं सेवा ही हमारा धर्म है, अधिकार नहीं कर्तव्य ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘जन-भागीदारी’ के साथ लोकतंत्र को जीवंत किया जा रहा है। हमारी सरकारे फाइलों में नहीं मैदानों में चलती है। हमारे नेता एयरकंडीशंड कमरों में नहीं, जनता के बीच में निर्णय लेते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं को ‘संविधान सर्वोपरि’ की भावना को आत्मसात करने और जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।



*रक्तवीरों का किया सम्मान, रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र*

समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने मानव सेवा की मिसाल पेश करने वाले रक्तवीरों का दुपट्टा ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यालय परिसर में बनाई गई भव्य रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत में सभी का मुंह मीठा करवाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं साझा की गईं। समारोह का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजेश सेन, दीपक पाराशर ने व्यवस्था संभाली।



इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, रूपलाल जाट, अनिल बल्दवा, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर सहित गोपाल तेली, कल्पेश चौधरी, विशाल गुरुजी, मंजू चेचाणी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, लादूलाल जाट, ललिता कंवर, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह बिलिया, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, अजय नौलखा, कुलदीप माथुर, महेंद्र नायक, आकाश मालावत, बाबूलाल आचार्य, भगवत सिंह राठौड़, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, नागेन्द्र सिंह, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, मुकेश चेचाणी, सीपी जोशी, अनिल जैन, विजय पोखरना, मोहिनी माली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!