BHILWARA

बडलियास थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई त्योहार को लेकर


आकोला (रमेश चंद्र डाड )
बडलियास थाने में सीएलजी बैठक आयोजित हुई थाने के एएस आई जेठमल के नेतृत्व में सीएलजी सदस्यों की बैठक पुलिस थाने में आयोजित की गई। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की साथ ही बैठक में आने वाले त्योहार रक्षाबंधन एकादशी जन्माष्टमी पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के सुझाव दिए। सीएलजी सदस्यों की बैठक में साइबर क्राइम, रोड एक्सीडेंट, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, शांति और सद्भाव बनाए रखने ओर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान थाने के एएसआई ने सीएलजी मेंबर्स व मीटिंग में आए लोगों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी इस दौरान सीएलजी सदस्य दिलीप सिंह, प्रशासक प्रकाश चंद्र रेगर, पूर्व सरपंच सत्यनारायण काबरा, विनोद असावा, राधेश्याम पोरवाल, लादू व्यास, मुकेश शर्मा, मदन प्रजापत, राकेश जयसवाल, राजू सिसोदिया, जाकिर हुसैन साहिल पाराशर अनिल सोनी रमेश रेगर आदि उपस्थित थे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!