कार्रवाई:नाल के नीचे बने स्टोर रूम में प्लास्टिक के कट्टों में भरा मिला अवैध डोडा चूरा,पुलिस की तलाशी पर खुला राज,आरोपी गिरफ्तार।

BHILWARA
Spread the love



फुलियाकलां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दी दबिश,25 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद,आरोपी गिरफ्तार..



शाहपुरा@(किशन वैष्णव)मादक पदार्थों की धड़पकड़ अभियान के तहत फुलियाकलां थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश विष्नोई के सुपरविजन में की गई। फुलियाकलां RPS प्रशिक्षु थानाधिकारी भवानी सिंह शेखावत  के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।  12 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रामपुरा देवरिया खेड़ा में नारायण पुत्र लादू गुर्जर अपने मकान में अवैध डोडा चूरा छिपाकर रखे हुए है।


सूचना पर पुलिस टीम मय जाप्ता मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान नाल के नीचे बने स्टोर रूम से दो प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। दोनों कट्टों का वजन करने पर कुल 25 किलो 180 ग्राम डोडा चूरा पाया गया।
आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। इस पर थाना फुलियाकलां में प्रकरण संख्या 35/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी नारायण पुत्र लादू गुर्जर उम्र 34 वर्ष, निवासी रामपुरा, थाना फुलियाकलां को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है तथा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।


कार्रवाई में कांस्टेबल मनीष कुमार एवं कांस्टेबल सुरेश  की भी सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अब डोडा चूरा की सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।