लोकदेवता बाबा रामदेव जी की पावन रथ यात्रा के शाहपुरा पहुंचने पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कालिंजरी गेट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में “रामदेव बाबा की जय”, “रुणीजा धाम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।


रथ में बाबा रामदेव जी की आकर्षक प्रतिमा विराजमान थी। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर संत महंत हीरालाल जोगी का शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा भगवा दुपट्टा धारण कराकर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ ने किया। महंत हीरालाल जोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रथ यात्रा 5 फरवरी को कोटा से प्रारंभ हुई थी और राजस्थान के विभिन्न जिलों से होते हुए 19 मार्च को रुणिचा धाम नया नगर, बिजोलिया (भीलवाड़ा) में विशाल धार्मिक आयोजन के साथ संपन्न होगी।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, प्रखंड गौ सेवक प्रमुख राजू कहार, रेगर समाज अध्यक्ष देबीलाल रेगर, धाकड़ समाज अध्यक्ष देबी लाल धाकड़, शिवसेना के राहुल धाकड़, पार्षद लालाराम नायक, भेरूलाल कहार, पप्पू सेन, कैलाश नायक, मनोज पाठक, पूर्व पार्षद ईश्वर भील ,महावीर लोहार, किशन पाठक, मूलचंद लोहार ,हेमराज धाकड़, रामेश्वर कहार ,लक्ष्मण सिंह, सुनील दत्त पांडिक, शिवराज धाकड़, जगदीश कहार, महादेव धाकड़ सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
