*ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए जुनैद खान का चयन*

BHILWARA
Spread the love


*फोकस भीलवाड़ा बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

बनेड़ा नेटबॉल क्लब के अध्यक्ष भैरू सिंह राणावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा के छात्र जुनैद खान का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 मार्च से 13 मार्च तक सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।

विश्वविद्यालय स्तर की इस बड़ी प्रतियोगिता में चयनित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
बनेड़ा के खिलाड़ी के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया, जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी, शारीरिक शिक्षक सुमंत सिंह, बनेड़ा ईगल क्लब के सचिव महेंद्र सिंह, कोच इलियास खान सहित सभी खेल प्रेमियों ने जुनैद खान को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।