बडलियास (रोशन वैष्णव)
बरूंदनी कस्बे में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ दशा माता पूजा का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने पीपल पेड़ के नीचे एकत्रित होकर विधि-विधान से दशा माता की पूजा की और पेड़ के चारों ओर धागा बांधकर परिक्रमा की।


महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा की। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस अवसर पर रेखा सोमानी, रेखा टेलर, रेखा साहू, अनिता, मनीषा शर्मा, अनिता शर्मा, बबली भट्ट, भूला साहू, पुष्पा गट्टाणी, शांति अहीर, शारदा लढ़ा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
