2 अगस्त को मिलेगी PM किसान की 20वीं किस्तः PM मोदी वाराणसी से जारी करेंगे; 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार रुपए

BHILWARA
Spread the love


सत्यनारायण सेन गुरला
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को सुबह 11 बजे जारी होगी। PM किसान के ऑफिशियल X अकाउंट से इसका ऐलान किया गया है।

PM मोदी वाराणसी उत्तर प्रदेश से 20वीं किस्त जारी करेंगे। पिछली किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी। पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में 2000-2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की जाती है।

24 फरवरी को जारी हुई थी 19वीं किस्त

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। इसके तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी।

किसानों को हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपए

इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें, साल में (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं। इस योजना की शुरुआत 2019 में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी। यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों जमा कर दी जाती है।

पहले केवल छोटे और सीमांत किसानों में मिलता था फायदा शुरुआत में जब PM-किसान योजना शुरू की गई थी (फरवरी, 2019), इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों के लिए था। इसमें वो किसान शामिल थे जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कम्बाइन्ड लैंड होल्डिंग (संयुक्त भूमि) थी। जून 2019 में स्कीम को रिवाइज किया गया और इसका दायरा बढ़ाया गया।

हालांकि, कुछ किसानों को अभी भी इस योजना से बाहर रखा गया है। PM किसान से बाहर किए गए लोगों में संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों पर बैठे किसान परिवार, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी हैं। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सरकारी स्वायत्त निकाय के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।

इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे प्रोफेशनल्स के साथ-साथ 10,000 रुपए से ज्यादा की मासिक पेंशन वाले रिटायर्ड पेंशनर्स और पिछले असेसमेंट ईयर में इनकम टैक्स भरने वालों को भी इस स्कीम से बाहर रखा गया है।

पहले केवल छोटे और सीमांत किसानों में मिलता था फायदा

शुरुआत में जब PM-किसान योजना शुरू की गई थी (फरवरी, 2019), इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों के लिए था। इसमें वो किसान शामिल थे जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कम्बाइन्ड लैंड होल्डिंग (संयुक्त भूमि) थी। जून 2019 में स्कीम को रिवाइज किया गया और इसका दायरा बढ़ाया गया।

हालांकि, कुछ किसानों को अभी भी इस योजना से बाहर रखा गया है। PM किसान से बाहर किए गए लोगों में संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों पर बैठे किसान परिवार, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी हैं। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सरकारी स्वायत्त निकाय के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।

इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे प्रोफेशनल्स के साथ-साथ 10,000 रुपए से ज्यादा की मासिक पेंशन वाले रिटायर्ड पेंशनर्स और पिछले असेसमेंट ईयर में इनकम टैक्स भरने वालों को भी इस स्कीम से बाहर रखा गया है।

PM Kisan : समय रहते निपटा लें ये 8 जरूरी काम

e-KYC – पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC कराना अनिवार्य है. बिना इसके अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा.

आधार से लिंक बैंक अकाउंट में ही किस्‍त भेजी जाएगी.

नाम में वर्तनी या अन्य कोई गलती न हो. बैंक, आधार और पोर्टल पर एक जैसा नाम दर्ज होना चाहिए.

लैंड रिकॉर्ड का वेरीफिकेशन : राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत भूमि रिकॉर्ड होना अनिवार्य है.

मोबाइल नंबर, घर का एड्रेस, बैंक अकाउंट नंबर में कोई गलती न हो;

बैंक अकाउंट एक्टिव होना चाहिए, इसलिए चेक कर लें कि कहीं निष्क्रिय न हो गया हो.

ऐसे चेक करें आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं

1.PM किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov. in पर क्लिक करें।

2.वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं. ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।

3.अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें।

4.इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।

  1. जिन किसानों को इस योजना का लाभसरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य / जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं।