जहाजपुर , गजानंद जोशी
जहाजपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को डीएमएफटी मद से बड़ी सौगात मिली है। विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के तहत अधिक आबादी वाली प्रत्येक ग्राम पंचायत को ओपन जिम सामग्री के लिए ₹2.5 लाख की राशि प्रदान की जा रही है।
इस पहल के अंतर्गत आमल्दा, अमरवासी, बरोदा, बावड़ी, भगूनगर, धोड़, फलासिया, इटूंडा, जामोली, खजुरी, कुचलवाड़ा कलां, लुहारी कलां, मनोहरपुरा, पडेर, पीपलुंद, रावतखेड़ा, रोपा, सरसिया, शक्करगढ़, टीकड़, ऊँचा, बन का खेड़ा, बड़ला, बिरधौल, बिशनिया, पारोली, रीठ और रेडवास सहित अनेक ग्राम पंचायतों में ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इन योजनाओं के माध्यम से गांवों में फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को खेल-कूद व व्यायाम के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
