गंगापुर की जनता द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों का किया अभिनंदन

गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
ग्रामीण एवं शहरी विकास शिविरों में राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने एवं समस्याओं का त्वरित निदान करने तथा हाल ही में नगरपालिका चुनाव में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए पूर्ण अनुशासन एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिये प्रशासन एवं पुलिस विभाग के मध्य समन्वय की जनता द्वारा उपखण्ड अधिकारी विवेक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्धराज खटीक, वृत्ताधिकारी सुदर्शन पालीवाल, प्रशिक्षु RAS रजनीश भाकर, कुलदीप कुमावत, गंगापुर सी.आई. पूरणमल मीणा, रायपुर थानाधिकारी राजेश तिवारी को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर एवं पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर कालू कल्याण कुंज प्रांगण में अभिनन्दन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ वाद्ययंत्र पर दर्शिल बापना द्वारा राष्ट्रगान गा कर किया गया।
समारोह का संचालन कर रहे अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक दिनेश बापना ने कहा कि ये ही व्यक्ति लोकतंत्र के सच्चे जांबाज एवं असली पहरेदार हैं जिनके आपसी समन्वय एवं जनता से सीधा जुड़ाव इनकी कार्यकुशलता का प्रतीक है।
उपखण्ड अधिकारी श्री गुर्जर ने कहा कि जनता के सहयोग से ही हमारी टीम कार्य कर पाती है। हम जनता के सेवक हैं हमारा काम आमजन की समस्याओं का त्वरित निदान करना है जनता के सहयोग के बिना असंभव है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्धराज ने कहा कि जनता द्वारा हमारे कार्य को परख कर हमें जो सम्मान दिया है उससे हमारा और हमारी टीम का उत्साह बढ़ा है। हम इस सम्मान को कभी नहीं भूल पायेंगे। डिप्टी श्री सुदर्शन पालीवाल ने कहा कि जनता ने बेहद प्यार और सम्मान दिया है। जनता के सहयोग एवं प्रशासन के आपसी तालमेल से ही हम जनता की सेवा में सहभागी बनते हैं। गंगापुर सी.आई. पूरणमल, प्रशिक्षु RAS रजनीश भाकर, कुलदीप कुमावत एवं रायपुर थानाधिकारी ने आयोजन के लिये जनता का आभार प्रकट किया।
समारोह में वरिष्ठ प्रबुद्धजनों द्वारा अपर लोक अभियोजक दिनेश बापना का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के सूत्रधार समाज सेवी मनोहरलाल सोमानी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियो और श्रेष्ठ कार्मिकों का जनता द्वारा अभिनंदन किया जाना उनकी श्रेष्ठ क्रियाकलाप को दर्शाता है।समारोह में गंगापुर के वरिष्ठजन एवं समाज सेवी गोपाल सोमानी, शांतिलाल समदानी, मांगीलाल मोगरा, नाना लाल बापना,रामसहाय सोमानी, रामप्रसाद काबरा, प्रकाश नौलखा, घेवर बाबेल, दामोदर कोठारी, श्याम समदानी, प्रकाश मेहता, बजरंग चौहान, ओम जेथलिया, जगदीश पंडित, रामदत्त लोहिया, अशोक ओझा, नारायण तिवारी, प्रवीण नौलखा, अभिषेक सोमानी, दिनेश लक्षकार, बाबूलाल चांडक, निखिल हेड़ा, रौनक डेसरड़ा, बादल नौलखा, अभिनव पुरोहित, कैलाश वैष्णव सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सोमानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी ने स्नेहभोज किया।



