गंगापुर के शिवरती गांव में कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनीगंगापुर

(दिनेश लक्षकार)
गंगापुर थाना क्षेत्र के शिवरती गांव में रविवार को कुएं में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालने के प्रयास किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान प्रेम बाई जाट पत्नी नारायण जाट उम्र 56 वर्ष निवासी शिवरती के रूप में हुई है। महिला कैसे कुएं में गिरी या इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्धराज टांक, डीएसपी सुदर्शन पालीवाल और गंगापुर थानाधिकारी पूरण मल मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की।कुएं में पानी अधिक होने के कारण पानी खाली करवाकर शव निकालने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।



