फलौदी में आराध्य देव श्री देवनारायण भगवान के मंदिर परिसर के पास  अचानक भीषण आग लग गई।

BHILWARA
Spread the love

फलौदी में आराध्य देव श्री देवनारायण भगवान के मंदिर परिसर के पास  अचानक भीषण आग लग गई।

बड़लियास (रोशन वैष्णव)
ग्राम फलौदी में आराध्य देव श्री देवनारायण भगवान के मंदिर परिसर के पास  अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद दीपक पांडेय ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बिना देर किए दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और मंदिर का मुख्य हिस्सा सुरक्षित रहा।
ग्रामीण जसवंत सिंह, निर्मल शंकर सिंह, किशन सुथार और राजेंद्र सिंह ने दीपक पांडेय की सतर्कता की सराहना की है। उनका कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो आग विकराल रूप ले सकती थी।