शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्तदान
बिजोलिया । शुभम जैन ।
शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को द्वारिका हॉस्पिटल में युवाओं के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 52 यूनिट रक्तदान हुआ।

शिविर में नगर व आसपास क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं विभिन्न वर्गों के रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान कार्यक्रम का संचालन भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीम ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में किशन कुमार खटीक, दीपक मीणा, अंकित तिवारी, अनिल राव, रामफूल धाकड़, संदीप सेठिया, कुंदन खटीक, मुकेश खटीक, प्रेमचंद, प्रकाशचंद्र मीणा, सुधीर कोतवाल, संजय जैन, वेदराज, मनराज, अजय सांखला, मुकेश प्रदुमन धाकड़, शैतान, अक्षय, रामदेव, दिलीप सिंह, जय सिंह, धनराज, मनीष, प्रकाश सहित कई लोगों का योगदान रहा।
महिला रक्तदाताओं में भारती जैन, निर्मला मेघवाल, ऐश्वर्या मेघवाल, देविका यादव, पायल, राखी राजपूत, लक्ष्मी बंजारा, रिंकी सोलंकी ने भी प्रेरणादायक सहभागिता निभाई।
