87 नर्सिंग पद खत्म होने पर भड़का विरोध, नर्सेज एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा । राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, भीलवाड़ा ने आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर्स के 87 पदों को अचानक विलोपित किए जाने के सरकारी आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 5 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा से नर्सिंग ऑफिसर्स के 87 पद समाप्त कर दिए गए हैं, जिससे वहां कार्यरत 87 नर्सिंग कर्मी अधिशेष हो गए हैं।
एसोसिएशन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ये नर्सिंग ऑफिसर्स पिछले करीब 9 वर्षों से, यानी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के समय से ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कॉलेज को स्थापित करने और सुचारू रूप से संचालित करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अचानक पद समाप्त करने से इन कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट उत्पन्न हो गया है।
जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली ने सरकार से मांग की है कि या तो समाप्त किए गए पदों को पुनः स्वीकृत किया जाए या फिर सभी 87 नर्सिंग ऑफिसर्स को जिले के अन्य चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए।
नर्सेज एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन बड़े आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होगा।
इस दौरान मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद, जिला संयोजक सांवर मल सोनी, आशीष डीडवानिया, विनोद वर्मा, नवनीत त्रिपाठी, विमला व्यास, नीलू सुखवाल, हंसा सेन, दीनबंधु चतुर्वेदी, कमला पहाड़िया, विश्
