यश सिद्ध महिला मंडल का स्नेह मिलन उत्साहपूर्वक सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
भीलवाड़ा 23.3.26
सांगानेर रोड स्थित यश सिद्ध स्वाध्याय भवन में यश सिद्ध महिला मंडल द्वारा स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल की बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधु लोढ़ा एवं मंजू पोखरणा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बबोधन में महिला मंडल की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं।
मंडल की अध्यक्ष लाड बम्ब, मंत्री सरोज रांका, सहमंत्री इंदु बम्ब, कोषाध्यक्ष पायल सोनी सहित बिंदु धूपिया, अंगूरी पीपाड़ा, मीना पगारिया एवं अन्य सदस्य बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान नाटिका, भजन, नृत्य एवं राधा-कृष्ण पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित सभी जनों ने खूब सराहा। वातावरण भक्ति, आनंद और उत्साह से सराबोर रहा।
निकिता बम्ब ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्नेह मिलन कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं और आपसी संबंधों को और अधिक सशक्त बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि मंडल आगे भी इसी प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।
अंत में सभी ने मिलकर कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
