* पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा। घरेलू LPG गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर दहशत का माहौल बनाने वालों पर भीलवाड़ा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने ऐसे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो झूठी और भ्रामक पोस्ट डालकर आमजन को गुमराह कर रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने इन अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए लगातार मॉनिटरिंग की। जांच में सामने आया कि आरोपी जानबूझकर गैस, पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर गलत जानकारी फैला रहे थे, जिससे लोगों में घबराहट बढ़ रही थी और अनावश्यक रूप से संसाधनों की मांग बढ़ने की आशंका बन रही थी।
*विभिन्न थानों में हुई कार्रवाई*
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना बनेड़ा से 4, बडलियास से 2, सुभाषनगर से 1 और गांधीनगर थाना क्षेत्र से 1 आरोपी को गिरफ्तार कर पाबंद किया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लालच में इस तरह की अफवाहें फैला रहे थे।
*निगरानी जारी, और भी होंगे गिरफ्तार*
पुलिस का कहना है कि ऐसे अन्य संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी लगातार निगरानी की जा रही है। आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई हो सकती है। कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए रसद विभाग, पुलिस और गैस कंपनियों की संयुक्त टीम भी सक्रिय कर दी गई है।
*पुलिस की सख्त चेतावनी*
भीलवाड़ा पुलिस ने साफ कहा है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*गिरफ्तार आरोपी*
1 .करण जाट पिता मोहनलाल जाट, निवासी सरदार नगर (थाना बनेड़ा)
2.धीरज जाट पिता भंवरलाल, निवासी सरदार नगर (थाना बनेड़ा)
3.अर्पित शर्मा पिता गणेश नारायण शर्मा, निवासी जोरावरपुरा (थाना बनेड़ा)
4.अर्जुन चौधरी पिता मोहनलाल, निवासी सरदार नगर (थाना बनेड़ा)
5.महेंद्र कुमार पिता देबीलाल बैरवा, निवासी रेण (थाना बड़लियास)
6.कैलाश कुमार पिता देबीलाल बैरवा, निवासी रेण (थाना बड़लियास)
7.मुकेश प्रजापत पिता पारसमल प्रजापत, निवासी बरसनी (थाना शंभुगढ़)
8.दीपक सिंह पिता लाडू सिंह भाटी, निवासी गायत्री नगर (थाना गांधीनगर)
*आमजन से अपील*
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। LPG गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करें।
